फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज जलेगा बुराई के प्रतीक रावण का पुतला

Sat, 12 Oct 2024 03:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व विजयदशमी शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिले के 28 स्थानों पर रावण के पुतले का दहन होगा। अमेठी ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। जिले के सभी मेला स्थल तैयार हो गए हैं। शुक्रवार से ही मैदान में दुकानें सजने लगी हैं।
विज्ञापन



जिले में दशहरा पर्व को लेकर शुक्रवार को लोगों में उत्साह दिखा। शनिवार को रावण वध के साथ नवरात्र में जगह-जगह चल रही रामलीला का कई स्थानों पर समापन होगा। जिले के थाना गौरीगंज में पांच, मुंशीगंज में दो, फुरसतगंज में तीन, अमेठी, पीपरपुर, रामगंज, जगदीशपुर, कमरौली में एक-एक स्थानों पर रावण पुतला दहन के साथ मेला आयोजित होगा। वहीं, थाना जामो में चार स्थानों पर मेला व दो स्थानों पर रावण का पुतला दहन, संग्रामपुर में पांच स्थानों पर मेला व दो स्थानों पर रावण पुतला दहन, मुसाफिरखाना में तीन स्थानों पर मेला व एक स्थान पर रावण पुतला दहन, बाजारशुकुल में पांच स्थानों पर मेला व एक स्थान पर रावण पुतला दहन होगा।

इसके साथ ही भाले सुलतान में दो स्थानों पर मेला, मोहनगंज में पांच स्थानों पर मेला व चार स्थानों पर रावण पुतला दहन, शिवरतनगंज में चार व जायस में सिर्फ एक स्थान पर मेला, इन्हौना में एक स्थान पर मेला व तीन स्थान पर रावण पुतला दहन होगा। अमेठी शहर के रामलीला मैदान स्थित रावण के पुतला दहन स्थल का रंग-रोगन कर लिया गया है। वहीं मैदान लकदक दिख रहा है। मैदान में लकड़ी व अन्य दुकानें लगनी शुरू हो गई। नौ दिन का व्रत संपन्न होने के बाद दशहरा मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन



पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम तो मेला प्रशासन की ओर से अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। नगर से लेकर कस्बों व ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख मेला स्थलों पर पुलिस फोर्स लगाई गई है। उच्चाधिकारियों ने जिले के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर तैयारियों और कानून-व्यवस्था का जायजा भी लिया। एसपी अनूप सिंह ने बताया कि नवरात्र व दशहरा मेला को लेकर थानावार पुलिस फोर्स लगाई गई है। किसी तरह से अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।



हनुमानगढ़ी धाम से निकलेगा राम रथ
रामलीला समिति अध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरि ने बताया कि शनिवार को दोपहर दो बजे हनुमानगढ़ी धाम से राम रथ निकलेगा, जो शहर भ्रमण करने के बाद मेला स्थल पर पहुंचेगा। शाम सात बजे रावण वध के बाद आरती व पूजन कार्यक्रम होगा। शनिवार को रामलीला मैदान में रामलीला मंचन कार्यक्रम होगा। आतिशबाजी प्रतियोगिता के साथ लंका विजयोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें