फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निहालगढ़ होकर गुजरेगी वंदेभारत एक्सप्रेस

Sat, 12 Oct 2024 03:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। त्योहारों पर वंदेभारत एक्सप्रेस लखनऊ से छपरा के बीच संचालित होगी। जिले के निहालगढ़ स्टेशन पर ठहराव नहीं होने से इस ट्रेन की यात्रा की सुविधा लोगों को पड़ोसी जिले सुल्तानपुर से मिलेगी। वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन 25 अक्तूबर से आठ नवंबर तक होगा। यह ट्रेन अप व डाउन दोनों दिशाओं में प्रतिदिन संचालित होगी। ट्रेन में आरक्षित सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन



दीपावली व छठ पूजा पर यात्रियों को रेल यात्रा में असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसी क्रम में रेलवे ने लखनऊ से छपरा जंक्शन के बीच आरक्षित वंदेभारत विशेष एक्सप्रेस संचालन को हरी झंडी दी है। 25, 26, 27, 28, 30, 31 अक्तूबर व एक, दो, तीन, चार, छह, सात, आठ नवंबर को वंदेभारत प्रतिदिन लखनऊ व छपरा से संचालित होगी। एसी चेयरकार की आठ कोच वाली इस ट्रेन का ठहराव लखनऊ के बाद सुल्तानपुर, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुमेरनपुर के बाद छपरा जंंक्शन पर होगा।


लखनऊ से दोपहर 2:15 बजे रवाना होकर यह ट्रेन शाम 4:04 बजे सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन छपरा जंक्शन पर रात 9:30 बजे पहुंचेगी। छपरा जंक्शन से ट्रेन रात 11 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 4:48 बजे सुल्तानपुर स्टेशन पर ठहराव के साथ लखनऊ रवाना होगी। फिलहाल जिले में वंदेभारत का ठहराव नहीं होने से सुल्तानपुर से यात्रा की सुविधा मिलेगी। लखनऊ से छपरा की दूरी तय करने में वंदेभारत एक्सप्रेस को सवा सात घंटे लगेंगे। लखनऊ मंडल उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ट्रेन में आरक्षित सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें