फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

Sun, 22 Jun 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि रविवार रात 12 बजे है। प्रधानाचार्य नोडल अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संचालित 11 दीर्घकालीन व्यवसायों सहित सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून निर्धारित है।
विज्ञापन



इच्छुक अभ्यर्थी www.scvtup.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई से किया जा सकता है। प्रवेश शुल्क सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए 250 और अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 150 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन में सहायता के लिए दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन पूरा करने की अपील की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें