फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश के बाद बढ़े त्वचा और बुखार के मरीज

Sun, 22 Jun 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बारिश के बाद मौसम में बदलाव होने से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। जिला अस्पताल में त्वचा, बुखार, बैक्टीरियल इंफेक्शन सहित संक्रामक रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ जुटी रही। ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों का इलाज कर चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन



इस समय तापमान में बार-बार बदलाव और उमस के कारण बीमारियां फैलाने वाले बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि बारिश के मौसम में इंफेक्शन, एलर्जी, सर्दी-जुकाम, डायरिया, फ्लू, वायरल जैसी पानी और हवा से होने वाली बीमारियां तेजी से फैलती हैं। बारिश के मौसम में गर्म खाना खाएं व उबला हुआ पानी पीएं। वहीं हेपेटाइटिस ए भी बारिश में होने वाली बीमारी है।


इसके लक्षण बुखार, बदन दर्द, जोड़ों का दर्द, उल्टी आदि हैं। बारिश के सीजन में आंखों की बीमारियां भी घेर लेती हैं। आई फ्लू में आंख लाल हो जाती हैं और सूजन की वजह से आंखों में दर्द होता है। इससे बचने के लिए साफ हाथों से ही आंखों को साफ करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें