अमेठी। लू के प्रकोप से बचाव को लेकर मंगलवार को डीएम निशा अनंत ने अफसरों के साथ बैठक की। सीएमओ को अस्पतालों के साथ कलेक्ट्रेट, तहसील, ब्लाॅक, थानों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगवाने को कहा गया है। लू से बचाव के लिए श्रम विभाग को दोपहर 12 से 3 बजे के मध्य निर्माण श्रमिकों से कार्य न कराने को कहा गया है। डीएम ने अस्पतालों में लू से संबंधित आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गोशालाओं में गोवंशों के पर्याप्त छांव व पीने के पानी की व्यवस्था, टीन शेड के ऊपर पराली व जूट के बोरे आदि डालने के निर्देश दिए ताकि धूप का प्रभाव कम रहे और शेड के नीचे ठंडक रहे। डीपीआरओ, एक्सईएन जलनिगम व सिंचाई को गर्मी को देखते हुए तालाबों में पानी भरवाने का निर्देश दिया। बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
श्रम विभाग को 12 से 3 बजे के मध्य निर्माण श्रमिकों से कार्य नहीं कराने को कहा। इस दौरान सीडीओ सूरज पटेल, एडीएम राजस्व अर्पित गुप्ता, एएसपी हरेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।