फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेडिकल किट में आवश्यक दवाओं की नहीं हो कमी

Wed, 17 Apr 2024 04:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव के दौरान कर्मियों को वितरित होने वाली मेडिकल किट के पैकिंग व प्रशिक्षण स्थल का मंगलवार को डीएम ने अफसरों संग औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मेडिकल किट में आवश्यक सभी दवा की मौजूदगी सुनिश्चित करने के साथ प्रशिक्षण स्थल पर पेयजल, प्रसाधन सहित मूलभूत सुविधाओं की मौजूद सुनिश्चित करने का आदेश जिम्मेदारों को दिया।डीएम निशा अनंत मंगलवार को अचानक ड्रग वेयर हाउस पहुंच गई। ड्रग वेयर हाउस में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान कार्मिकों को दी जाने वाली मेडिकल किट की पैकिंग की हकीकत देखी। डीएम ने कहा कि मतदान कार्मिकों को दी जाने वाली मेडिकल किट में गर्मी के दृष्टिगत सभी आवश्यक दवाओं की पैकिंग करें। कहा कि पैकेट में कोई भी एक्सपायरी दवाई नहीं रखी जाए। सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह ने बताया कि अस्पताल तथा सीएचसी में मांग के अनुसार दवाएं भेजी जाती हैं। ड्रग वेयर हाउस से निकल कर डीएम मतदान कार्मियों के प्रशिक्षण के लिए निर्धारित गौरीगंज के इंदिरा गांधी महाविद्यालय व मनीषी महिला डिग्री कॉलेज पहुंच गई। दोनों महाविद्यालय में 20, 22, 23 व 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले मतदान कार्मिकों प्रथम प्रशिक्षण तैयारियों को जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने वहां पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट, पार्किंग, साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

डीडीओ तेजभान सिंह ने बताया कि प्रथम प्रशिक्षण पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारी प्रथम को दिया जाएगा। प्रशिक्षण 38 मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रोजेक्टर व लैपटॉप के माध्यम से दिया जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मोहम्मद असलम, जिला समन्वयक आईटीआई अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें