फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कर्ज से बचने के लिए व्यापारी ने रची थी लूट की फर्जी कहानी

Wed, 16 Oct 2024 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मोहनगंज क्षेत्र के रस्तामऊ गांव में सोमवार को व्यापारी सेे तीन लाख रुपये लूट की घटना जांच में फर्जी मिली। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



मोहनगंज थाना क्षेत्र के लालपुर मजरे युसूफनगर निवासी पशु आहार व्यापारी कन्हैयालाल यादव ने सोमवार को तीन लाख रुपये की लूट का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच की थी। घटनास्थल रस्तामऊ गांव के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए थे। लेकिन पुलिस को घटना से जुड़े कोई साक्ष्य नहीं मिले तो पुलिस ने और गहनता से मामले की जांच की।


मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने व्यापारी से पूछताछ शुरू की तो वह बार-बार बयान बदलने लगा। एसपी अनूप सिंह व एडीएम अर्पित गुप्ता ने भी मौके पर जांच की। एसपी ने बताया कि व्यापारी ने लाखों रुपये कर्ज ले रखा था। इससे वह परेशान था। कर्ज से बचने को लेकर उसने लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। जांच में इसका पर्दाफाश हुआ है। उसकी निशानदेही पर झोले को बरामद किया गया है, जिसमें पैसा होने की बात बताई थी। एसपी का कहना है कि मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें