फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिजली कटौती से आजिज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 10 Jun 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में रामगंज पावर हाउस पर प्रदर्शन करते व्यापारी। स्रोत- व्यापारी
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रामगंज के अध्यक्ष दीपक अग्रहरि के साथ व्यापारियों ने अघोषित बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन किया। सोमवार को रामगंज पावर हाउस पहुंचे व्यापारियों ने बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन




अध्यक्ष दीपक ने कहा कि 33 केवीए लाइन पर कार्य करने और कभी रोस्टिंग के नाम पर पखवारे भर से दिन में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। विद्युत कर्मियों की मनमानी का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बिजली न मिलने से भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। दैनिक दिनचर्या का कार्य नहीं हो पा रहा है। तैयारी कर रहे छात्रों की पढ़ाई बाधित है।


उन्होंने कहा कि कल कारखाने सब ठप पड़े रहते हैं। कहा कि यदि शीघ्र विद्युत आपूर्ति रोस्टिंग के हिसाब से नहीं की गई तो पावर हाउस का घेराव किया जाएगा।


इस दौरान रविदास जायसवाल, आलोक साहू, गणेश बरनवाल, आनंद साहू, प्रभात विश्वकर्मा, अनिल कुमार, राजेश सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों के प्रदर्शन को लेकर पूछे जाने पर एसडीओ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि लोकल फाॅल्ट और आपात स्थिति में कटौती करना मजबूरी है। इसके अलावा रोस्टिंग के अनुसार बिजली आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें