फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गांधी चौक पर एक घंटे लगा जाम

Tue, 10 Jun 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी चौक में लगा भीषण जाम। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
अमेठी। शहर के गांधी चौक, आंबेडकर चौराहे, राजर्षि तिराहे और सगरा तिराहे पर जाम की समस्या आम हो गई है। सोमवार सुबह गांधी चौक पर जाम लगने से एक घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिसके चलते सबसे ज्यादा समस्या ऑफिस जाने वाले लोगों को झेलनी पड़ी।
विज्ञापन




शहर की प्रमुख सड़कों की पटरियों पर अतिक्रमण का बोलबाला है। प्रमुख मार्गों से होकर गुजरते बड़े वाहन भी जाम की मुख्य वजह बन रहे हैं। विशेषरगंज, किठावर और ककवा महराजपुर को जोड़ने वाली सड़कें शहर से होकर गुजरती हैं, जिससे यहां यातायात का दबाव बढ़ जाता है। कस्बा निवासी व्यापारी शिव प्रकाश, राम सहाय और विशंभर ने बताया कि जाम की वजह से ग्राहक उनकी दुकानों तक नहीं पहुंच पाते, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।




वहीं, सगरा की रहने वाली रेखा देवी ने कहा कि बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्थानीय निवासी रामबाबू तिवारी ने कहा कि अब तो पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। हर जगह ठेला, खोमचा और अवैध पार्किंग ने रास्ता रोक रखा है। यातायात पुलिस की तैनाती के बावजूद जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। पुलिसकर्मियों की कमी और संसाधनों का अभाव समस्या को और बढ़ा रहा है। एसडीएम आशीष सिंह ने कहा कि जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों को हटाया जाएगा और यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें