फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

492 स्कूलों के क्लास रूम में लगेंगी टाइल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूलों को अवस्थापना की सुविधा से लैस करते हुए निजी स्कूलों की तर्ज पर संचालित करने की कवायद तेज हो गई है। कवायद के तहत बुधवार को 492 परिषदीय स्कूलों में टाइल्स लगने के काम की शुरुआत हो गई। ये काम ग्राम पंचायत को आवंटित धनराशि से होगा। जिन विद्यालयों में टाइल्स लगने की शुरुआत हुई है, वहां तैनात प्रधानाध्यापकों से जीपीएस युक्त फोटो मांगी गई हैं।
विज्ञापन

कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 1139 प्राथमिक, 234 उच्च प्राथमिक स्कूल, 197 कंपोजिट स्कूल संचालित किए जाते हैं। पंजीकृत विद्यार्थियों को अवस्थापना की सुविधा से लैस माहौल में शिक्षित करने के साथ ही अभिभावकों को आकर्षित करने के लिए कायाकल्प योजना संचालित की जाती है। कायाकल्प के तहत निर्धारित बिंदुओं से विद्यालयों को आच्छादित करने के लिए ग्राम पंचायत को आवंटित निधि का प्रयोग किया जाता है।
स्कूलों को अवस्थापना सुविधा से लैस किया जा सके, इसके लिए सभी विद्यालयों में टाइलीकरण होना है, उनमें टाइल्स लगाए जाने हैं। बुधवार को सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने 492 परिषदीय स्कूलों के शिक्षण कक्ष के टाइलीकरण व परिसर में पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। सीडीओ ने डीपीआरओ, बीएसए, अधिशाषी अधिकारी, बीडीओ, बीईओ तथा एडीओ पंचायत को प्रत्येक दशा में प्रस्तावित टाइल्स लगने का काम 30 जुलाई तक पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक निर्माण मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि कायाकल्प अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों मेें स्वच्छ पेयजल, पानी की सुविधा से लैस प्रसाधन (बालक/ बालिका), दिव्यांग बच्चों के लिए प्रसाधन, हैंडवॉश यूनिट, ब्लैकबोर्ड, कक्षों का टाइलीकरण, किचन शेड, रंगाई-पुताई, रैंप व रेलिंग, विद्युतीकरण व विद्युत कनेक्शन व बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाता है। अभियान में निर्धारित 19 बिंदुओं पर अवस्थापना की सुविधा से स्कूलों को लैस करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें