फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक के तीन प्रवक्ताओं को मिला नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लोक सेवा आयोग की ओर से जिले के लिए चयनित तीन प्रवक्ताओं को मंगलवार को एनआईसी में सीएम के संबोधन के बाद नियुक्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में डीएम व सीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता की भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से कराई गई परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए बीते दिनों ऑनलाइन पोस्टिंग की गई। आयोग की ओर से जिले को तीन शिक्षक मिले।
तीनों चयनित शिक्षकों को जिले में ज्वाइनिंग दी गई थी। मंगलवार शाम चार बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन समाप्त होने के बाद डीएम अरुण कुमार व सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने शिक्षक धनंजय पांडेय, ज्ञान कुमार व उपमा को नियुक्ति पत्र दिया।
विज्ञापन

प्रभारी डीआईओएस आशुतोष मिश्र ने बताया कि नियुक्त प्रवक्ताओं को शासन से ऑनलाइन कॉलेज आवंटित किया जाएगा। कॉलेज आवंटित होने के बाद शिक्षक कार्यभार ग्रहण कर शिक्षण कार्य में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें