अमेठी सिटी। नशा मुक्ति अभियान के तहत बुधवार की देर रात मोहनगंज पुलिस ने तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
मोहनगंज पुलिस ने छोटी नहर के पास बुधवार की रात मड़हा मजरे भिलाई कला निवासी मकसूद,सलमान व अरबाज को पकड़ा है। इनके पास से 150 ग्राम स्मैक, दो तमंचा व चार कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि तीनों स्मैक बिक्री करते हैं। बरामद स्मैक की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। जगदीशपुर पुलिस ने जामो रोड तिराहे के पास सिधियावां गांव निवासी अब्दुल वाहिद को 22 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। संवाद