फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तैयार किए जाएंगे तीन लाख पौध

Tue, 20 Feb 2024 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पौधरोपण अभियान को लेकर नर्सरी में पौधों को तैयार करने की तैयारियां तेज हो गईं हैं। ब्लॉक संग्रामपुर स्थित पौधशाला भौसिंहपुर में तीन लाख पौध तैयार किए जाने हैं।
विज्ञापन

मजदूर प्रतिदिन तीन से चार हजार प्लास्टिक की थैलियां में थैला भरान कर रहे हैं। भौसिंहपुर में तैनात वनरक्षक जगराम ने बताया कि पौधे तैयार करने के लिए मिट्टी को उर्वरक बनाई गई है। जिसमें रासायनिक खाद व जैविक खाद मिश्रित करके थैला भरान किया जा रहा है। प्रतिदिन तीन से चार हजार थैली भरी जा रही है। थैलियों में पौध तैयार करने के लिए बीज डाले जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि इस पौधशाला में लगभग तीन लाख पौध तैयार करने का लक्ष्य है। जिसमें लगभग दो लाख थैलों का भरान हो चुका है। यदि मौसम अनुकूल मिला तो जल्द ही इमारती, फलदार व शोभाकार के पौधे भी तैयार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें