अमेठी। सड़क हादसों में दो शिक्षिकाओं सहित तीन लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी आभा साहू ब्लॉक संग्रामपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय, शुकुलपुर में शिक्षिका है। बुधवार को आभा संग्रामपुर में चल रहे हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद कार से घर लौट रही थी। रास्ते में अमेठी कालिकन मार्ग स्थित जरौटा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई।
घटना में भगवानपुर गांव निवासी चालक अरुण कुमार और शिक्षिका आभा साहू घायल हो गए। दूसरी घटना में अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गांव खेेरौना निवासी शिक्षिका अनुराधा सिंह अपनी स्कूटी से विद्यालय से पढ़ाकर घर जा रही थी। रास्ते में ककवा महाराजपुर के बीच सड़क पर हुए गड्ढे में स्कूटी जाने के चलते अनियंत्रित होकर वह गिरकर घायल हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल व कार्रवाई शुरू कर दी है।