जगदीशपुर (अमेठी)। अज्ञात कारणों से आग लगने से शुक्रवार को पूरे सिनेत पिछुती गांव के तीन घरों में रखा हजारों रुपये का का कीमती सामान जलकर राख हो गया।
जगदीशपुर थानाक्षेत्र के पूरे सिनेत पिछुती गांव में बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। संग्राम वर्मा के घर से आग की लपटों को ग्रामीणों ने देखा। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक बगल स्थित रामनरेश व वीरेंद्र नाथ के घर को आग ने अपने आगोश में ले लिया। साइकिल, कपड़ा, अनाज आदि सहित हजारों का सामान जल कर राख हो गया। ग्राम प्रधान रमेश मिश्र ने बताया कि भुक्त भोगियों को अहेतुक सहायता मुहैया कराई गई है।