फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 1.02 करोड़ से दुरुस्त हो रहे तीन जर्जर पुल, सुगम बनेगा सफर

Wed, 20 Nov 2024 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सर्वे में जर्जर मिले तीन पुलों की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। शासन ने तीनों पुलों की मरम्मत के लिए 1.02 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। जर्जर पुलों की मरम्मत होने से इलाके के लोगों का आवागमन सुगम बन सकेगा।
विज्ञापन



शासन के आदेश के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने जिले के कई पुलों का सर्वे करवाया। सर्वे में महाराजगंज-इन्हौना मार्ग, जायस मोहनगंज-इन्हौना और मोहनगंज-रुदौली मार्ग पर बने तीन पुलों काे जर्जर व ट्रैफिक संचालन के लिए जोखिम भरा पाया गया था। इनका पुलों का निर्माण करीब 30 साल पहले हुआ था।


सर्वे के बाद विभाग ने महराजगंज-इन्हौना मार्ग स्थित पुल का मरम्मत कार्य 29.39 लाख रुपये, जायस मोहनगंज-इन्हौना पुल की मरम्मत का कार्य 36.08 लाख रुपये और मोहनगंज-रुदौली मार्ग गोमती नदी के रीछ घाट स्थित पक्के सेतु की मरम्मत पर 36.80 लाख रुपये खर्च आने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। शासन ने तीनों पुलों के मरम्मत का प्रस्ताव स्वीकृत कर मरम्मत के लिए बजट राशि भी भी जारी कर दी है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग इन पुलों की मरम्मत के काम में जुटा है।
विज्ञापन



मरम्मत के दौरान लोगों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग कर पुल के बीच-बीच में लोहे की जाली, सीसी मार्ग बनाने के साथ ही पुल के पहले दोनों किनारे में लोहे की बैरिकेडिंग करवाने का काम कराया जा रहा है। विभागीय अफसरों ने भरोसा दिलाया है कि अगले 15 दिनों में पुलों की मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा।



सुगम यातायात के होंगे सभी प्रबंध
पूर्व मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया गया है। टेंडर के माध्यम से ठेकेदार का चयन करते हुए जारी धनराशि से प्रस्तावित कार्य मानक के अनुसार पूरा करवाया जा रहा है। मरम्मत के बाद आवागमन को सुगम बनाने के लिए पुल पर संकेतक सहित अन्य प्रबंध भी किए जाएंगे।
विज्ञापन

रमेश चंद्र, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें