फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आफत की बारिश, बिजली और दीवार गिरने से तीन की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 21 Jul 2022 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी

सार

गौरीगंज क्षेत्र में स्थानीय कोतवाली के पूरे फजिल वासी बाबू खां (40 वर्ष) बुधवार जानवर चराने ले गए थे। इसी बीच शाम को अचानक रिमझिम बारिश के बीच बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी में बुधवार देर शाम गरज-चमक के साथ हुई बारिश में तीन लोगों की मौत हो गई। थाना क्षेत्र शिवरतनगंज अंतर्गत पूरे औतार पासी मजरे पन्हौना गांव निवासी शिवचंद्र का दो वर्षीय पुत्र अहम व चार वर्षीय पुत्री महक बुधवार शाम हो रही रिमझिम के बीच घर में एक चारपाई पर बैठे थे। इसी दौरान पड़ोस के श्रीराम की दीवार जो मिट्टी के गारे से बनी थी, अचानक शिवचंद्र के घर पर गिरी।

विज्ञापन


इससे उनकी कच्ची दीवार चारपाई पर बैठे बच्चों पर गिर गई। दोनों बच्चे मलबे में दब गए। जब तक लोग मलबा हटाकर बच्चों को मलबे से निकालते तब तक अहम की मौत हो चुकी थी, जबकि बिटिया महक घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल महक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर ले जाया गया है। तिलोई तहसील प्रशासन व शिवरतन गंज थाने को सूचना दी गई है।

दूसरी ओर, गौरीगंज क्षेत्र में स्थानीय कोतवाली के पूरे फजिल वासी बाबू खां (40 वर्ष) बुधवार जानवर चराने ले गए थे। इसी बीच शाम को अचानक रिमझिम बारिश के बीच बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार आशुतोष पांडेय मौके पर पहुंचे, मदद का आश्वासन दिया। मृतक के के परिवार में पांच लड़की और एक लड़का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी ओर, अमेठी के नरैनी पश्चिम गांव में राजू के पुत्र आर्यन पर जानवर चराते समय बिजली गिर गई, अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें