फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीन दिन शेष, 77000 से अधिक फाॅर्मो की फीडिंग बाकी

Tue, 09 Dec 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को मात्र तीन दिन शेष हैं। अभी भी 77000 से अधिक फॉर्म फीडिंग के लिए बाकी हैं। अब तक वितरित 14.46 लाख मतदाताओं के फॉर्मों के सापेक्ष करीब 95 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। इसमें मृत, शिफ्टिंग आदि के 2.37 लाख नाम सूची से बाहर हो गए हैं। वहीं इस कार्य में लगे 1551 बीएलओ के सापेक्ष 873 बीएलओ ने एसआईआर का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। सोमवार को बूथ व तहसील सभागारों में फॉर्मों की फीडिंग, रीचेक, मैपिंग और सत्यापन के लिए बीएलओ के साथ अन्य कर्मी लगे रहे।
विज्ञापन



जिले में 11 दिसंबर तक एसआईआर अभियान चलेगा। कुल 1551 बूथों पर 14,36,528 मतदाता हैं। सोमवार तक 13,58,532 (95 फीसदी) मतदाताओं के फॉर्मों को ऑनलाइन किया जा चुका है। इसमें 16.55 फीसदी मतदाता मृत, शिफ्टिंग आदि के मिले हैं। सोमवार तक तिलोई ने 2,81,426 मतदाताओं के फॉर्मों को ऑनलाइन कर लिया गया है। वहीं जगदीशपुर ने 2,94,973 (77.23 फीसदी), अमेठी ने 2,74,935 (77.87 फीसदी) और गौरीगंज ने 2,69,430 (76.36 फीसदी) फॉर्म ऑनलाइन कर लिए गए हैं।


सोमवार को बूथों और तहसील परिसरों में बीएलओ संग अन्य कर्मी ऑनलाइन करने के साथ फॉर्माें को रीचेक, मैपिंग व संशोधन का कार्य कर रहे थे। गौरीगंज के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ पर मिले कई बीएलओ ने बताया कि कुछ फॉर्म ऐसे हैं, जिनके मतदाता खोजे नहीं मिल रहे हैं। कहा कि फॉर्मों को संकलित कर उन्हें ऑनलाइन किया जा रहा है।
विज्ञापन



एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि निर्धारित अवधि में एसआईआर का काम पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि जिन मतदाताओं ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है या जमा नहीं किया है, वे जल्द बीएलओ के पास फॉर्म जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें