फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जाम में आधा घंटे फंसी रहीं तीन एंबुलेंस

Mon, 02 Dec 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
रायबरेली-सुल्तानपुर राज्य मार्ग स्थित फुरसतगंज बाजार पर लगे जाम में फंसा एम्बूलेंस।
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। रायबरेली-सुल्तानपुर राज्य मार्ग पर स्थित फुरसतगंज बाजार में रविवार को भीषण जाम लगा रहा। जाम में आधे घंटे तक तीन एंबुलेंस भी फंसी रहीं। इस दौरान एक एंबुलेंस मोहनगंज मार्ग पर ओम प्रकाश जनरल स्टोर के सामने, दूसरी हाईवे पर विजय अग्रवाल की दुकान के सामने और तीसरी डॉ. सत्यदेव सिंह की दुकान के पास हूटर बजाती रही। इस बीच एक सिपाही रास्ता खाली कराने की कोशिश में लगा रहा।
विज्ञापन



कस्बा निवासी मुन्ना जायसवाल, बब्बन सिंह, धर्मेंद्र गिरि, राकेश, पिंटू आदि का कहना है कि बाजार के दिन जो दुकानें कस्बे से मोहनगंज व अस्पताल जाने वाले मार्ग पर लगती हैं, अगर वह मेला मैदान में लगने वाली बाजार में लगने लगें, तो इस समस्या से निजात मिल सकती है। कई बार प्रशासन ने ऐसा किया भी है। तब हालात सामान्य हो गए थे, लेकिन कुछ दिन बाद दुकानदार फिर इन्हीं सड़कों पर आकर अपनी दुकानें लगाने लगे हैं। इससे आए दिन कस्बे में जाम की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें