फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संचारी रोग अभियान में अमेठी मंडल में तीसरे स्थान पर

Wed, 17 Apr 2024 04:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अमेठी को अयोध्या मंडल में तीसरा स्थान मिला है। वहीं, प्रदेश की रैंकिंग में अमेठी दसवें नंबर पर है।सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि मंगलवार को सभी अधीक्षकों के साथ बैठक की गई। अभियान को लेकर और प्रभावी बनाने को कहा गया है। गौरीगंज में एसीएमओ डॉ. नवीन मिश्र ने गौरीपुर व भटगवां का निरीक्षण करने के साथ उपकेंद्र का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त गौरीगंज रमईपुर, पहाड़पुर, असैदापुर, माधवपुर में अभियान में सफाई कर्मियों ने नालियों व सार्वजनिक स्थानों की सफाई करते हुए जलभराव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव किया। संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा सरैया कनू के गांव शंकरपुर में एडीओ पंचायत मनोज चौधरी की मौजूदगी में कर्मियों ने सफाई करते हुए एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें