फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चोरों ने घर से उड़ाया तीन लाख का माल

Sat, 22 Feb 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के बड़गांव में एक घर से बृहस्पतिवार की रात चोरों ने नकदी व आभूषण पार कर दिए। निमंत्रण से देर रात घर लौटे परिजनों काे मामले की जानकारी हुई। पीड़िता ने मामले की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन



संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी आद्या पाठक किसी कार्य से बाहर गए हैं। घर में उनकी पत्नी सुमन पाठक व अन्य परिजन रहते हैं। मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। बाहर सीमेंट शेड के बने कमरे में सभी रह रहे हैं। बृहस्पतिवार की शाम सुमन ताला बंद कर अमेठी स्थित एक रिश्तेदारी में कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं।


वहां से लौटने के बाद पड़ोस में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने चली गईं। करीब एक बजे रात जब वह घर वापस आईं तो कमरे में रखे बक्सों का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता के अनुसार घर में रखे 50 हजार रुपये सहित ढाई लाख रुपये के आभूषण व कीमती सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन



पीड़िता ने रात में 112 पर फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शुक्रवार सुबह पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ संदीप राय ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें