फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चोरों ने दुर्गा मंदिर से हजारों का सामान किया चोरी

Sat, 13 Jul 2024 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना क्षेत्र में मंगलवार की रात बेखौफ चोरों ने एक मंदिर में रखे दान पात्र सहित हजारों का माल पार कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव निवासी सावित्री सिंह के आवास के पास दुर्गाजी का मंदिर हैं। जिसकी देखरेख गांव के बृज कुमार करते हैं। मंगलवार की रात मंदिर बंद करने के बाद वह सोने घर चले गए। चोरों ने ताला तोड़ कर मंदिर से घंटा, घंटी, दानपात्र व पैसा, थाल, लोटा पीतल, बाजा, मशीन आदि करीब 30 हजार का सामान चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो ताला टूटा देख दंग रह गया। कोतवाली प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत हो गया हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें