फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एक ही रात में चोरों ने तीन घरों से लाखों का माल उड़ाया

Sun, 09 Jun 2024 03:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थाना क्षेत्र के पलिया पश्चिम गांव में शुक्रवार रात चोरों ने तीन मकान से लाखों की नकदी व जेवरात पार कर लिए। शनिवार सुबह मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। ग्रामीण घटना से भयभीत है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कमरौली थाना क्षेत्र के पलिया पश्चिम गांव में शुक्रवार रात चोरों ने जग प्रसाद यादव के मकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने अलग-अलग कमरों में तीन महिलाओं के लाखों रुपये कीतम के सोने व चांदी के जेवरात सहित पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह परिजन सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

मकान के चोरी की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया। इसी गांव की रहने वाली सूरजकला के मकान में भी शुक्रवार रात चोरों ने पांच लाख नकद व सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। गांव के नियामत अली के मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। मकान से भी गृहस्थी सहित कई कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह एक साथ तीन मकान में चोरी की सूचना गांव में सार्वजनिक हुई तो सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई। पुलिस कर्मियों घटना स्थल की जांच व पीड़ितों का बयान दर्ज किया।
शिकायत के बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। जांच के बाद जल्द ही चोरों को सामान सहित गिरफ्तार कर मामले का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें