फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चोरों ने घर से उड़ाया 12 लाख का सामान

Sun, 20 Jul 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंहपुर (अमेठी)। शिवरतनगंज के गांव दुनिया का पुरवा मजरे खारा में शुक्रवार रात चोरों ने दीवार फांदकर 35 हजार रुपये सहित करीब 12 लाख का सामान पार कर दिया। थाने में नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज करने की बात कही है।


गांव निवासी शिवानी दीक्षित ने बताया कि रात करीब दो बजे खटपट की आवाज सुनकर उनकी नींद टूट गई। कमरे से बाहर आकर देखा तो चार युवक अलमारी से सामान निकाल रहे थे। उनके शोर मचाने पर चारों युवक सामान लेकर भाग निकले। शिवानी ने उनमें से एक युवक को पहचान लिया, जो गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह होते ही पीड़िता थाना पहुंची और तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया, मगर कुछ ही देर बाद उसे छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि महिला की ओर से नामजद तहरीर दी गई है। उधर, आरोरी पक्ष की ओर से भी आरोप लगाए गए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें