अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुर मजरे महमदपुर गांव में चोरों ने घर में घुसकर नकदी समेत दो लाख के आभूषण पार कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुर मजरे महमदपुर निवासी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव के घर के पीछे से बांस छुरमुट के सहारे शनिवार रात चोर अंदर दाखिल हो गए। घर के पुरुष बाहर व महिलाएं आंगन में सो रही थीं। चोरों ने चार कमरों का ताला तोड़कर उसमे रखी आलमारी व बक्सों में रखा सामान पार कर दिया। पीड़ित के अनुसार घर में रखे सात हजार रुपये की नकदी समेत करीब दो लाख के सोने-चांदी के आभूषण गायब हैं। पीड़ित ने रविवार को थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि मौके पर दरोगा को भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।