फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लालपुर में राशन कोटा निलंबन के लिए डीएम को लिखा पत्र

Tue, 17 Sep 2024 03:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जामो के लालपुर स्थित राशन कोटेदार पर घटतौली का आरोप जांच में सही पाया गया है। डीएसओ ने राशन कोटा निलंबित करने के लिए डीएम को पत्र भेजा है। डीएम की संस्तुति के बाद राशन कोटा निलंबित किया जा सकता है।
विज्ञापन

जामो विकासखंड के लालपुर स्थित राशन कोटे का संचालन रीमा देवी के नाम से हो रहा है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राशन के साथ एक किलोग्राम का बाट रखने का आरोप लगाया गया था। मामले में शिकायत के बाद डीएसओ के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक सत्येंद्र प्रसाद ने मामले की जांच की। इसमें लालपुर व लखना बसंतपुर में कुल 68 लाभार्थियों का बयान कलमबंद किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी नीलेश उत्पल ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक सत्येंद्र प्रसाद ने मामले की जांच के बाद लिखित आख्या दी है। आख्या के आधार पर कोटेदार पर लगे आरोप सही पाए गए हैं। कोटा निरस्त करने के लिए डीएम को पत्र लिख दिया गया है। संस्तुति मिलने के बाद कोटा निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें