टिकरी गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत : स्थानीय
राजाफत्तेपुर। शिवरतनगंज की टिकरी ग्रामसभा में शुक्रवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। दो घरों से लाखों रुपये के जेवर, नकदी और धान-गेहूं की कई बोरियां उठा ले गए। तीसरे घर में गृहस्वामी के जाग जाने से चोरी की कोशिश नाकाम हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
टिकरी ग्रामसभा के बैशन पुरवा निवासी रामबहादुर रावत के घर के पीछे सेंध काटकर चोर अंदर दाखिल हुए। बक्सों में रखे जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर बगल के जहूर का पुरवा निवासी नकछेद रावत के घर के दरवाजे का ताला काटकर चोर धान और गेहूं की बोरियों के साथ अन्य सामान उठा ले गए।
इसी रात कुम्हारन पुरवा निवासी मो. सत्तार के घर में भी चोरों ने घुसने का प्रयास किया। आहट सुनकर गृहस्वामी जाग गए। इसके बाद चोर वहां से भाग निकले। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। पुलिस टीम गठित कर दी गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।