फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चोरों ने घर से उड़ाए सवा लाख रुपये व जेवर

Fri, 16 Oct 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
. बाजार शुकुल के नेवाजगढ़ कैथन गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बाजारशुकुल के नेवाजगढ़ कैथन गांव में बुधवार रात चोरों ने राम समुझ कोरी के घर से एक लाख 25 हजार रुपये और करीब पांच लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। वारदात के समय परिवार के लोग कमरे में सो रहे थे। चोरों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था।
विज्ञापन


राम समुझ कोरी ने बताया कि रात में परिवार के सभी लोग कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में घुस आए। दीवार में नकब लगाने में नाकाम रहने पर उन्होंने छत से होकर घर में प्रवेश किया और नकदी व जेवरात समेट लिए। चोरों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था, जिससे परिवार के लोग बाहर नहीं निकल सके।

रात में घटना की जानकारी होने पर राम समुझ ने पास में रहने वाले अपने भाई को फोन कर बुलाया। भाई ने घर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोला। इसके बाद घर में चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़ित के अनुसार चोर एक लाख 25 हजार रुपये और करीब पांच लाख रुपये के जेवरात ले गए हैं।
विज्ञापन


सीओ अतुल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। फील्ड यूनिट और एसओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए हैं। चोरी के मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें