फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चार संपर्क मार्ग होंगे चकाचक

Wed, 19 Feb 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ग्रामीण क्षेत्र के जर्जर नीमी-राजापुर, मुंशीगंज-दांदूपुर, खरगीपुर और शिवगढ़-पलिया संपर्क मार्ग के दिन जल्द बहुरेंगे। मार्ग के मरम्मत प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके बाद 1.10 करोड़ रुपये से लोक निर्माण विभाग मार्ग का मरम्मत कार्य पूरा कराने में जुट गया है। मार्गों की मरम्मत होने से करीब 50 हजार आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




निर्माण के बाद से मरम्मत नहीं होने जर्जर हो चुकी ग्रामीण सड़क में शामिल नीमी-राजापुर, मुंशीगंज-दांदूपुर, खरगीपुर और शिवगढ़-पलिया मार्ग से प्रतिदिन करीब 50 हजार की आबादी को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। संपर्क मार्ग निर्माण के बाद से मरम्मत के अभाव में इन दिनों जर्जर हो गए हैं। इससे ग्रामीणों संग अन्य राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मार्ग के जर्जर होने व ग्रामीणों की परेशानी संग जनप्रतिनिधियों के पत्राचार पर विभाग ने सर्वे करवाते हुए चारों ग्रामीण मार्गों के नवनिर्माण के लिए 1.10 करोड़ लाख रुपये का अनुमानित आगणन तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा था।

शासन ने प्रस्ताव मंजूर करने के साथ आगणन राशि को वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए जारी कर दी। इसके बाद विभाग निविदा के माध्यम से ठेकेदार का चयन करते हुए मार्ग के निर्माण का काम पूरा करने में जुटा है।
विज्ञापन






मार्ग का नाम स्वीकृत धनराशि
नीमा-राजापुर घोसियान संपर्क मार्ग - 29.00 लाख रुपये
दांदुपुर-कुटुरु संपकर्ग मार्ग - 32.00 लाख रुपये
खरगीपुर संपर्क मार्ग - 21.00 लाख रुपये
शिवगढ़-पलिया संपर्क मार्ग - 28.00 लाख रुपये



जल्द शुरू होगा काम
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मार्ग की मरम्मत का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। ठेकेदार नामित करने की प्रक्रिया गतिमान है। जल्द ही ठेकेदार नामित कर विभागीय अवर अभियंता की निगरानी में मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा। बताया कि दो माह में प्रस्तावित मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें