फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चुनाव के लिए 78 पोलिंग पार्टियां रवाना, मतदान आज

Wed, 19 Feb 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना/तिलोई (अमेठी)। जिला पंचायत वार्ड संख्या तीन और तिलोई ब्लॉक की अगौना ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव के लिए 78 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं थीं। आज दोनों ही पद के लिए मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन



राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के वार्ड संख्या तीन में रिक्त जिला पंचायत सदस्य और तिलोई ब्लॉक की ग्राम पंचायत अगौना के रिक्त ग्राम प्रधान के पद के लिए मतदान 19 फरवरी को होगा। उप निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को विकासखंड मुसाफिरखाना, जगदीशपुर व तिलोई से 78 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। इनमें 74 पोलिंग पार्टियां जिला पंचायत सदस्य और चार पोलिंग पार्टियां ग्राम प्रधान पद के उप निर्वाचन के लिए भेजी गई हैं।


जिला पंचायत सदस्य के लिए 44,857 मतदाता और ग्राम प्रधान पद के लिए 2077 मतदाता जनप्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतदान करेंगे। सभी पोलिंग पार्टियांं मतदान बूथों पर पहुंच गई हैं। सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा। एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें