फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अयोध्या सीमा पर होगी बैरिकेडिंग, हाईवे के पेट्रोलपंपों की होगी निगरानी

Sat, 06 Jan 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। 20 से 22 जनवरी तक जिले से अयोध्या जाने वाली सीमा पर बैरिकेडिंग की जाएगी। यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल को लगाया जाएगा। साथ ही अन्य थानों की टीमों को नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। हाईवे पर पड़ने वाले पेट्रोलपंपों अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। 20 से 22 जनवरी के मध्य अयोध्या जाने पर लगी रोक को लेकर गांवों में लोगों को जागरूक किया जा रहा। इसके लिए प्रधानों व अन्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार को एसपी डॉ. इलामारन जी ने बताया कि सीमा पर बैरिकेडिंग की जाएगी। सीओ और एसओ को माॅनीटरिंग करने को कहा गया है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश
पूर्ति विभाग ने हाईवे पर स्थित 28 पेट्रोलपंपों की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने को कहा है। इसके लिए अलग से टीम बनाई गई है। जिला पूर्ति अधिकारी नीलेश उत्पल ने बताया कि हाईवे से होकर गुजरने वालों को कोई समस्या न हो, इसके लिए पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दे दिए गए हैं।


रोडवेज बसों में गूंजेगा राम का भजन
- अमेठी से होकर अयोध्या जाने वाली रोडवेज बसों पर प्राणप्रतिष्ठा समारोह तक राम का भजन बजाने की तैयारी है। एआरएम ने बताया कि इसके लिए साउंड व अन्य संसाधनों की मांग की गई है।
विज्ञापन



हाईवे के इन पेट्रोल पंपों की होगी निगरानी
- मुसाफिरखाना में मेसर्स मां का आशीर्वाद फिलिंग स्टेशन कपूरचंदपुर, हनुमत कृपा फिलिंग स्टेशन, गोमती आटो मोबाइल्स, आईटीसी लिमिटेड कठौरा, बीपी पूर्वांचल महोना पश्चिम, अमेठी तहसील में सिंह फिलिंग स्टेशन त्रिशुंडी, आरआर एंड संस फिलिंग स्टेशन रामगंज, चौधरी फिलिंग स्टेशन दुर्गापुर, कनौजिया फिलिंग स्टेशन, अरविंद आटो सर्विस मुंशीगंज, तिलोई तहसील में नेशनल सर्विस स्टेशन जायस, वैष्णो फिलिंग स्टेशन कासिमपुर, रिलायंस पेट्रो मार्केटिंग लिमिटेड जायस, अशोका ऑटो फ्यूल्स जायस, मोतीलाल एनर्जी प्वाइंट बहादुरपुर, मीरा फिलिंग स्टेशन चिलौली, एसए आटो मोबाइल्स इन्हौना, हम सफर फिलिंग स्टेशन इन्हौना, विजय कुमार सर्विस स्टेशन आजादपुर, वारसी फिलिंग स्टेशन, गौरीगंज तहसील के किसान सेवा केंद्र कटरा लालगंज, किसान तेल आपूर्ति गौरीगंज, बृजमोहन फिलिंग स्टेशन बरनीटीकर, लकी फिलिंग स्टेशन टिकरिया व प्रताप फिलिंग स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें