फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: केबल फुंकने से तीन घंटे बिजली रही गुल

Thu, 04 Jan 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
खंभे पर चढ़कर फॉल्ट ठीक करता कर्मचारी।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के शुभावतपुर के पास बुधवार सुबह केबल फुंक गई। जिससे तहसील फीडर की आपूर्ति सुबह तीन घंटे बंद रही। इससे 1800 लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ा। बुधवार की सुबह रिमझिम बारिश के बीच एकाएक शुभावतपुर के पास केबल फुंक गया। केबल जलने के कारण लगा बाक्स भी फुंक गया। तहसील फीडर में नवोदय विद्यालय, सीडीओ आफिस, तहसील, कलेक्ट्रेट व बरनाटीकर क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। भोर में बिजली गुल होने से यहां पर रह रहे लोगों को काफी परेशानी हुई। लोग अधिकारियों को फोन करने लगे। इसके बाद कर्मियों ने फाल्ट खोजना शुरू किया।
विज्ञापन

रिमझिम बारिश के कारण लाइन की मरम्मत में समस्या आई। करीब तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद लोगों को राहत मिली। अवर अभियंता अमृतलाल ने बताया कि केबल फुंकने के कारण समस्या आई थी, सही करा दिया गया है।

पानी को लेकर हुई परेशानी
- सुबह बिजली जाने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत पानी को लेकर हुई। बरनाटीकर में जहां पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी, वहीं अन्य इलाकों में आरओ का मोटर नहीं चल सका। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रिपिंग से भी समस्या- बुधवार को दिन भर ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। इसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आजाद, अमरेश, मोहन का कहना था कि ट्रिपिंग के कारण दिक्कत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें