वारिशगंज स्थित पेट्रोल पंप पर ईधन भरवाने के लिए खड़े वाहन।
- फोटो : वारिशगंज स्थित पेट्रोल पंप पर ईधन भरवाने के लिए खड़े वाहन।
अमेठी सिटी। गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच बुधवार को पेट्रोल और डीजल की मांग अचानक बढ़ गई है। पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ने से वाहन चालकों को ईंधन के लंबा इंतजार करना पड़ा। मुंशीगंज और वारिशगंज सहित कई पंपों पर वाहन चालकों को एक से दो घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद ईंधन मिल पाया। मुंशीगंज स्थित पेट्रोलपंप पर सुबह से शाम तक भीड़ बनी रही। बाइक सवार मुंशीर ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे इंतजार के बाद 200 रुपये का पेट्रोल मिला। कार चालक अनिल गुप्ता ने कहा कि दो घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद सिर्फ 500 रुपये का पेट्रोल मिला। गौरीगंज के टिकरिया सहित अन्य पंपों पर भी सीमित मात्रा में ईंधन दिया जा रहा है। डिब्बों व अन्य बर्तनों में ईंधन देने से मना किया गया है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अपूर्ण पांडेय ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता बनी हुई है। कुछ स्थानों पर भुगतान संबंधी दिक्कत से आपूर्ति प्रभावित हुई है।