फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बैठक में हुआ हंगामा, आप जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Mon, 24 Mar 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आम आदमी पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी गठन को लेकर जिला मुख्यालय स्थित निजी मैरिज लॉन परिसर में बैठक हुई, जो हंगामेदार रही। इस दौरान आप जिलाध्यक्ष ने प्रांतीय अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जबकि जिला कार्यकारिणी पहले ही भंग की गई है।
विज्ञापन



बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष विनय पटेल शामिल हुए। इस दौरान नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर गहमागहमी रही। प्रांतीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी को एक साथ चलने की जरूरत है। एकजुटता के साथ कार्य करने से ही पार्टी को मजबूती मिलेगी।


उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला मुख्यालय पर पार्टी कार्यालय खुलेगा। बैठक में वर्तमान आप जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता से क्षुब्ध होकर पद से त्याग पत्र दे दिया। हरिशंकर जायसवाल ने बताया कि बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय अध्यक्ष के सामने अनुशासनहीनता की है। बताया कि उन्होंने इससे क्षुब्ध होकर अपना त्याग पत्र दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें