अमेठी सिटी। गणेश पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान कोई अव्यवस्था नहीं हो इसके लिए बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी ने गोमती नदी स्थित आम घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं घाट में सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया।
डीएम निशा अनंत और एसपी अनूप कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत थानाक्षेत्र भाले सुल्तान शहीद स्मारक के आमघाट का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत देखी।
डीएम ने कहा कि घाट पर पर्याप्त साफ सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया जाए। मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में नाव की उपलब्धता बनी रहे यह भी सुनिश्चित करें और मूर्ति विसर्जन के दौरान अनावश्यक लोग नाव में न बैठे। इस दौरान सीओ अतुल कुमार सिंह सहित अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।