फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कई समितियों और केंद्रों पर यूरिया नहीं

Sat, 20 Sep 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज के दरपीपुर ​स्थित साधन सहकारी समिति पर पसरा सन्नाटा। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में अभी भी कई समितियों व केंद्रों पर यूरिया नहीं है। ऐसे में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर यूरिया और डीएपी की रैक बृहस्पतिवार देर रात पहुंची गई। रैक पॉइंट से यूरिया व डीएपी केंद्रों पर भेजी जा रही है।
विज्ञापन



इस समय बारिश होने के बाद किसान धान की फसल में यूरिया डाल रहे हैं। समितियों व केंद्रों पर किसान यूरिया लेने के लिए पहुंच रहे हैं। समितियों पर यूरिया नहीं होने से किसानों को दिक्कत हो रही है। शुक्रवार को दरपीपुर साधन सहकारी समिति पर सन्नाटा रहा। यहां मिले चौकीदार ने बताया कि 15 दिनों से यूरिया नहीं है। कहा कि सचिव गौरीगंज गए हैं। रैक आने की जानकारी मिली है। आज-कल में खाद आने की संभावना है।


जगदीशपुर, हरिभान गोपियापुर, ताला, रामदयपुर, खेरौना साधन सहकारी समिति पर भी यूरिया उपलब्ध नहीं है। ऐसे में किसानों को गौरीगंज व अमेठी इफको सेंटर तक दौड़ लगानी पड़ रही है। किसान ज्ञानेंद्र कुमार, मोहित, चंदन आदि ने बताया कि समय से विभाग को केंद्रों व समितियों पर खाद की उपलब्धता करानी चाहिए, जिससे किसानों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन



इस बीच बृहस्पतिवार देर रात गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर 26,800 क्विंटल (58,960 बोरी) यूरिया और 26,930 क्विंटल (53,860 बोरी) डीएपी की रैक पहुंच गई है। रैक पॉइंट से सीधे यूरिया और डीएपी वाहनों के माध्यम से समितियों व इफको सेंटरों पर भेजी जा रही है। रैक आने के बाद अब जिले के किसानों को सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें