फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पशुशाला की दीवार ढही, महिला की मौत

Sat, 20 Sep 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
शिवरतनगंज के खारा गांव में गिरी दीवार का मलबा। स्त्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
सिंहपुर। शिवरतनगंज के पूरे उमराव मजरे खारा गांव में बृहस्पतिवार रात बारिश के दौरान पशुशाला की कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबकर मैका देवी (50) के साथ ही एक गोवंश की मौत हो गई।
विज्ञापन



शिवशंकर ने बताया कि रात में हो रही तेज बारिश के कारण मां मैका देवी पशुओं को भीगने से बचाने के लिए पशुशाला गई थीं। उन्होंने दो मवेशियों को निकालकर दूसरे स्थान पर बांध दिया था।



तीसरे मवेशी को निकालने के दौरान ही अचानक कच्ची दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में मां और गाय दोनों दब गए। हो-हल्ला सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला व गाय को बाहर निकाला। परिजन मैका देवी को सीएचसी सिंहपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें