फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कार्डियोलॉजिस्ट हैं नहीं, हृदय रोगी परेशान

Tue, 30 Dec 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 जिला अस्पताल में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ठंड में हृदय रोगियों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। जिला अस्पताल में कार्डियोलाॅजिस्ट नहीं होने से जिले में मरीजों को समय से बेहतर उपचार नहीं मिल पाता है। इन दिनों अस्पताल में प्रतिदिन पांच से 10 हृदय रोगी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। गंभीर रोगियों को बेहतर इलाज के लिए रायबरेली एम्स या फिर लखनऊ रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन



अमेठी की आबादी करीब 23 लाख है। यहां मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में कार्डियोलाॅजिस्ट की तैनाती नहीं है। ऐसे में हृदय के मरीजों को बेहतर उपचार के लिए अन्य जनपदों व शहरों का रुख करना पड़ता है। सरकारी अस्पतालों में फिजिशियन दवा देते हैं, लेकिन वह भी मरीजों को कार्डियोलाॅजिस्ट से सलाह लेने के लिए कहते हैं। अगर सरकारी अस्पतालों में कॉडियोलॉजिस्ट की तैनाती हो जाए तो दिल के मरीजों को दूसरे जिलों व निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर न होना पड़े।


जिला अस्पताल में तैनात फिजिशियन डॉ. अमित यादव ने बताया कि ओपीडी व इमरजेंसी में आने वाले हृदय के मरीजों का उपचार किया जा रहा है। पांच से 10 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि हृदय के मरीजों के लिए इमरजेंसी में उपचार की व्यवस्था है। बताया कि हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये बरतें सावधानी
- खाने-पीने की चीजों में तैलीय पदार्थाें का प्रयोग कम करें।
- खूब गुनगुना पानी पिएं।
- सुबह के समय सैर करने से बचें।
- परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें