फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एक गांव के तीन घरों से लाखाें की चोरी

Sat, 22 Jul 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजाफत्तेपुर (अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमुली मजरे फूला गांव में शुक्रवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। तीनों घरों से जेवर व नकदी सहित करीब पांच लाख का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच व खुलासे की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन

मोहनगंज थाना क्षेत्र में जमुली मजरे फूला गांव में बेखौफ चोरों ने राजेश मौर्या के मकान को अपना निशाना बनाया। गांव के बाहर नहर पर घर बनाकर निवास करने वाले राजेश परिवार समेत घर में सो रहे थे। शनिवार सुबह नींद खुलने पर देखा तो घर के कमरे खुले हुए थे। राजेश के अनुसार जेवर व 45 हजार की नकदी समेत साढ़े तीन लाख से अधिक की चोरी हुई है।
इसी गांव के राम सरन के घर से भी चोरों ने अलमारी में रखे आठ हजार रुपये नगदी एवं सोने की चैन गायब कर दी। गांव निवासी श्रीराम के घर के अंदर छत फांद कर घुसे चोरों ने कपड़े जेवरात एवं नगदी समेत लगभग दो लाख की चोरी कर ली। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। टीम को खुलासे के लिए लगाया है।
विज्ञापन

16 जून को भी हुई थी चोरी
बीते 16 जून की रात को पड़ोसी गांव हरिहरपुर एवं शुक्लापुर के चार घरों को चोरों ने एक ही रात में निशाना बनाया था। घटना के बाद पीडि़तों ने थाने में तहरीर भी दी थी लेकिन आज तक चोरी का खुलासा नही हो सका है। ऐसे में एक दूसरी घटना घटित होने से ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें