फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छेड़छाड़ के आरोपी प्रधानाचार्य को भेजा जेल

Sat, 22 Jul 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी प्रधानाध्यापक रामकृष्ण को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इसके साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग ने इस मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी है।क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक राम कृष्ण पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए छात्राओं व अभिभावकों ने शुक्रवार को हंगामा किया था। इसके बाद अधिकारियों ने उसे निलंबित कर दिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि प्रधानाध्यापक रामकृष्ण निवासी ग्राम राहाटीकर थाना उदयपुर, प्रतापगढ़ को कुशवाहा नगर गोपाल सरस्वती इंटर काॅलेज के पीछे थाना कोतवाली नगर रायबरेली को अलईपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। साथ ही स्कूल में जल्द ही महिला पुलिस कर्मियों को भेजकर छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया जाएगा। शनिवार को पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं बेखौफ होकर विद्यालय पहुंची। पंजीकृत 223 छात्रों में 175 छात्र विद्यालय में उपस्थित रहे। बीएसए संजय तिवारी का कहना है कि समिति गठित है। वह पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें