भादर (अमेठी)। रामगंज थाना क्षेत्र के मंगरा गांव में बुधवार रात चोर अंजनी देवी के घर का ताला तोड़कर घुस गए। चोरों ने आभूषण समेत करीब 12 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के समय वह मायके गई थीं। घर पर कोई नहीं था।
चोरों ने गांव निवासी लल्लन विश्वकर्मा, रामचंद्र विश्वकर्मा व शिवकुमार विश्वकर्मा के घर का भी ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर लल्लन व रामचंद्र के घरों से सोने-चांदी के जेवर समेत करीब दो लाख रुपये का सामान उठा ले गए। चोर शिवकुमार के घर से कुछ नहीं ले जा सके। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार रात गांव में नौटंकी नाच हो रही थी। ज्यादातर लोग नृत्य देखने गए थे। इसी बीच चोरों ने चारों घरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। एसओ तरुण पटेल ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)