फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चोरी का खुलासा, 12 लाख के जेवर व नकदी बरामद

विज्ञापन
मोहनगंज थाने में रखा बरामद सोने-चांदी के जेवरात। - फोटो : मोहनगंज थाने में रखा बरामद सोने-चांदी के जेवरात।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मोहनगंज के फूला गांव में बंद मकान से 12 लाख के जेवर व 41 हजार रुपये चोरी होन के मामले का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने कुटमुरा जंगल से चोरी के सामान का बंटवारा करते समय गांव के ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई नकदी व जेवरात बरामद कर लिए। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेजा गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राकेश सिंह के अनुसार फूला गांव निवासी सेमऊ 20 जनवरी को अपनी पुत्री के साथ छत्तीसगढ़ के दिदामा खेड़ा सत्संग में गई थीं। 30 जनवरी को घर लौटने पर उन्हें मकान में चोरी होने की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने 21 जनवरी की रात मकान में घुसकर अलमारी और बक्से का ताला तोड़ दिया।
चोर 41 हजार रुपये और लगभग 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर भाग निकले।ने मोबाइल सीडीआर और गांव के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें गांव के ही सूरज, राजकुमार, अर्जुन और दीपक संदिग्ध पाए गए। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात पुलिस टीम ने कुटमुरा जंगल में घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके पास से नकदी के साथ चैन, हार, अंगूठी, मंगलसूत्र, मांगटीका, कान के झाले, नथुनी, हाथफूल, पायजेब, बिछिया समेत अन्य जेवरात बरामद किए। बरामदगी के बाद चारों आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें