फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

Mon, 19 May 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। पीपरपुर क्षेत्र के दुर्गापुर-अमेठी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक की रविवार को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



नगरडीह निवासी मंगल कश्यप (26) बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहे थे, तभी सिंगठी गांव के पास अनियंत्रित कार उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल मंगल को पीआरवी व ग्रामीणों की मदद से सीएचसी भादर लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर और फिर ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां रविवार दोपहर बाद चार बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगल ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोट आई।



मंगल रामतीरथ कश्यप का इकलौता बेटा था। उनकी कोई संतान नहीं है। पत्नी गर्भवती है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। माता लक्ष्मी और पत्नी वंदना का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें