फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रेमिका से मिलने बलरामपुर से आया युवक भेजा गया जेल

Tue, 10 Sep 2024 03:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मोबाइल पर मिस्ड कॉल के बाद चार बच्चों की मां की बलरामपुर के रहने वाले दो बच्चों के पिता से बातचीत शुरू हो गई। समय बीता तो दोनों एक-दूसरे से दिल लगा बैठे। सोमवार को प्रेमी अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। जहां प्रेमिका के पति ने दोनों को एकसाथ देख लिया। उसने दोनों की पिटाई कर दी। पुलिस तीनों को थाने ले गई और शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। कोर्ट से दंपती को तो जमानत मिल गई मगर प्रेमी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला चार बच्चों की मां है। उसके मोबाइल पर पांच साल पहले बलरामपुर के रहने वाले सादिक की मिस्ड कॉल आई। इसके बाद दोनों में शुरू हुई बातचीत प्रेम प्रसंग में बदल गई। शादीशुदा सादिक दो बच्चों का पिता होते हुए भी महिला से दिल लगा बैठा। प्रेमिका के बुलाने पर सोमवार को सादिक मिलने के लिए बलरामपुर से अमेठी स्थित उसके गांव पहुंच गया। पत्नी को प्रेमी संग देख भड़के पति ने दोनों की पिटाई कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी के साथ ही विवाहिता व उसके पति को थाने ले गई। वहां दोनों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी। पति की तहरीर पर सादिक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। इसके साथ ही पुलिस ने पति-पत्नी व प्रेमी सादिक को शांतिभंग की धारा में पाबंद करके एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जहां से सादिक को जेल भेज दिया गया। जबकि पति-पत्नी को जमानत मिल गई। एसएचओ ने बताया कि पति की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें