फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समूह की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 03 Aug 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
. तिलोई तहसील में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। ग्रामीण
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। तीन साल से मानदेय न मिलने से परेशान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने शनिवार को तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मानदेय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन




बहादुरपुर ब्लाॅक के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सुनीता, पुष्पा देवी, चंदा, मानसी, प्रेमवती, निर्मला, कुसुमा देवी, राजेश्वरी, शांति, मंजू देवी, अनीता, कलावती आदि ने तहसील दिवस में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि तीन साल से बाल पोषाहार उठाने से जुड़ा किराया और मानदेय का भुगतान नहीं मिला है।


शिकायत करने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी समस्या का निराकरण करने को तैयार नहीं हैं। सभी ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए मांगों को लेकर हुंकार भरी। महिलाओं ने एसडीएम अमित सिंह से तीन साल से रुके मानदेय का अविलंब भुगतान कराए जाने की गुहार लगाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें