फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सिलिंडर के लिए रातभर डटी रही महिला

Wed, 03 Jun 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
तिलोई ​में सिलिंडर सिर पर रखकर ले जाती महिला। -संवाद
विज्ञापन
तिलोई। घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत लगातार बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि बुकिंग कराने के बाद भी उपभोक्ताओं को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। मंगलवार को वितरण केंद्र पर बड़ी संख्या में लोग सिलिंडर पाने की उम्मीद में सुबह से कतार में खड़े रहे। भीषण गर्मी के बीच लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



चेतरा बुजुर्ग गांव की कंचन देवी अपने भतीजे के साथ सोमवार को सिलिंडर लेने पहुंचीं। दिनभर इंतजार के बाद भी वाहन नहीं पहुंचा। घर लौटने के बजाय उन्होंने तिलोई स्थित वितरण स्थल पर ही रात गुजारी। सिलिंडर मिलने की उम्मीद में वह भतीजे के साथ खुले मैदान में चादर बिछाकर लेट गईं। रातभर सिलिंडर और सामान की रखवाली करती रहीं। अगले दिन भी उन्हें लंबे इंतजार के बाद सिलिंडर मिल सका।


मंगलवार को भी लोड पहुंचने के बाद वितरण शुरू होने में देर हुई, जिससे लोगों की भीड़ बढ़ती गई। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं को तेज धूप में खड़े होकर बारी का इंतजार करना पड़ा। गैस एजेंसी संचालक श्वेता त्रिवेदी ने बताया कि 360 सिलिंडरों का लोड आया है, जबकि मांग इससे कहीं अधिक है। अभी 152 उपभोक्ताओं की बुकिंग लंबित है। पर्याप्त आपूर्ति न मिलने के कारण समस्या बनी हुई है। उन्होंने जल्द स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें