फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश से माैसम हुआ सुहाना, खेतों में लाैटी हरियाली

विज्ञापन
बारिश के बीच गुजरते लोग।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उमसभरी गर्मी से बेहाल जिलेवासियों को बुधवार सुबह राहत मिली जब बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। बीते एक सप्ताह से बारिश न होने के कारण जहां खेत सूख रहे थे और किसान परेशान थे, वहीं अब खेतों में नमी लौटने से धान की रोपाई तेज हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में जिले में 65.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री रहा। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 98 और न्यूनतम 71 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 4.2 किमी प्रति घंटा रही, जो उत्तर-पूर्व दिशा से चली।
विज्ञापन

फुहारों से नम हुए खेत
जामों क्षेत्र के किसान करुणाशंकर मिश्र ने बताया कि हल्की फुहारों से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे अब ट्यूबवेल पर निर्भरता कम हो गई है। विपिन माधव ने बताया कि कुछ दिन पहले ट्यूबवेल से भराई की गई थी, लेकिन अब बारिश से फसल फिर से हरी हो गई है। किसान अवनीश मिश्र ने कहा कि बारिश ने रोपाई को गति दे दी है। मौसम पूर्वानुमान गामी 24 घंटे में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम में हल्की नमी बनी रहेगी।
कुछ स्थानों पर जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
बारिश ने जहां खेतों को संजीवनी तो दी लेकिन कई इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी कर दी। किसान रामदीन यादव, रमेश चौरसिया, दिनेश कुमार व कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक ट्यूबवेल से भराई करनी पड़ रही थी, जो खर्चीला था। बारिश होने से अब पंपिंग सेट का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। हालांकि, रामगंज-सोनारी मार्ग, रायपुर के पास और विजरा-महराजीपुर मार्ग समेत कई सड़कों पर जलभराव से आवाजाही में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने जलनिकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें