अमेठी बाजार में वैन में बालों को नया लुक देते कर्मी। संवाद
अमेठी सिटी। गार्नियर व अमर उजाला के संयुक्त अभियान में विशेष वैन रविवार को अमेठी बाजार पहुंची। दुर्गापुर रोड पर कांग्रेस कार्यालय के समीप वैन में करीब 70 लोगों ने निशुल्क गार्नियर कलर का अनुभव प्राप्त किया। चार अगस्त को गौरीगंज बाजार में यह सेवा लोगों को मिलेगी। पांच को मुसाफिरखाना, छह व सात अगस्त को जगदीशपुर, आठ अगस्त को जायस बाजार वैन पहुंचेगी।
जिले में अब लोगों को अपने बालों की खूबसूरती बढ़ाने का अनोखा अवसर मिल रहा है। इस पहल में अब आम नागरिकों को बालों के रंग-रूप में बदलाव करने का मौका मिल रहा है। वैन में लगे आधुनिक उपकरणों व विशेषज्ञों की मौजूदगी से यह सेवा प्रभावशाली बन गई है। बालों को सुरक्षित रूप से नया लुक देने के लिए विशेष प्रकार के रंग और देखभाल की जानकारी भी दी जा रही है। अमेठी बाजार में आयोजित शिविर में लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
लोगों के बालों में रंग भरते वक्त विशेषज्ञों ने सही रंग चुनने और बालों की सेहत बनाए रखने के सुझाव भी दिए। यह सेवा अगले कुछ दिनों तक जिले के विभिन्न कस्बों में उपलब्ध रहेगी।लोग वैन के पास जाकर सीधे सेवा का लाभ उठा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर संपर्क नंबर 9795221766 के माध्यम से अधिक जानकारी भी ले सकते हैं।