फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 5.5 डिग्री पर पहुंचा पारा, गलन से कांपे लोग

Fri, 09 Jan 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी-गौरीगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह छाए कोहरे में आवागमन करते राहगीर। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सर्दी का सितम जारी है। कोहरे व कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या को अस्तव्यस्त कर दिया है। बृहस्पतिवार को सूरज निकलने के बाद भी अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री रहा। ठंड के चलते अस्पतालों की ओपीडी कम हुई तो सर्दी, जुकाम, खांसी के मरीज बढ़ गए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन



एक सप्ताह से जिले में सर्दी के तेवर तीखे बने हुए हैं। घना कोहरा, शीतलहर और सूरज नहीं निकलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग ठंड से कांपते रहे। कोहरे के कारण सुबह-शाम आवागमन में परेशानी हो रही है।


बृहस्पतिवार को दिन में कोहरा छटा तो लोग सूरज निकलने की आस में छत और आंगन तक आ गए। सूरज निकला लेकिन बादलों के चलते सूरज की किरणों से तपिश नदारद थी।
वहीं ठंडी हवा ने लोगों को टोपी, मफलर, दस्ताने पहनने को मजबूर किया। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार शुक्रवार को भी सुबह घना कोहरा व बादल छाए रहने के आसार हैं। सर्दी से विशेष राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें