फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: टीम ने सीज की 38 बोरी कचरी

Sat, 08 Mar 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य सामग्री की जांच शुक्रवार को भी की गई। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र उतेलवा में खराब गुणवत्ता की 38 बोरी कचरी सीज कर दी गई। जिले के सहायक आयुक्त (खाद्य) राजेश द्विवेदी की ओर से होली को देखते हुए टीम का गठन किया गया है। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापे मारे।
विज्ञापन



फुरसतगंज में टीम ने रायबरेली से एक वैन से जनपद अमेठी में सप्लाई किए जा रहे पनीर का नमूना लिया। टीम ने पिछूती गांव में स्थित एक खोवा व पनीर निर्माण इकाई से दूध के दो नमूने तथा खोवा और पनीर का एक-एक नमूना लिया। टीम ने उतेलवा औद्योगिक एरिया में छापा मारकर कचरी बनाने वाली दो निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया तथा एक निर्माण इकाई से कचरी का नमूना लेते हुए लगभग 35 हजार रुपये की 38 बोरी कचरी सीज कर दी। टीम की ओर से छापेमारी अभियान में अब तक 14 नमूने लिए जा चुके हैं, जिन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।

होली के दृष्टिगत दूध, खोवा, पनीर के साथ-साथ रंगीन मिठाइयां, रंगीन कचरी, नमकीन इत्यादि पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से विशेष नजर रखी जा रही है। जिले के बाहर से आपूर्ति करने वाले कारोबारी भी निशाने पर हैं। रोडवेज और प्राइवेट वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशुन चौहान, रमाशंकर पटेल, युगुल किशोर एवं जावेद अख्तर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें